By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिली कैशलेस उपचार की सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिली कैशलेस उपचार की सौगात
उत्तर प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिली कैशलेस उपचार की सौगात

Amarkesadmin
Last updated: July 9, 2026 3:06 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रतीकात्मक कैशलैस चिकित्सा कार्ड एवं डीबीटी लाभार्थियों को प्रतीकात्मक वितरित किए चेक।
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में वाराणसी में आयोजित “मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम“ का सजीव प्रसारण जनपद मुरादाबाद के पंचायत भवन सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा योजना के अंतर्गत लाभार्थी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड तथा डीबीटी योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए।
कैबिनेट मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं और उनके स्वास्थ्य एवं सम्मान की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के माध्यम से अब शिक्षकों एवं उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण उपचार के लिए आर्थिक चिंता नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश सरकार की संवेदनशील एवं शिक्षक हितैषी सोच का प्रमाण है। साथ ही डीबीटी व्यवस्था के माध्यम से विद्यार्थियों के बैंक खातों में सीधे धनराशि हस्तांतरित किए जाने से पारदर्शिता एवं सुशासन को नई मजबूती मिली है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए हैं। विद्यालयों का आधारभूत ढांचा सुदृढ़ हुआ है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण विकसित हुआ है तथा पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संचालित यह योजना प्रदेश के लगभग 12 लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाएगी तथा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएगी। उन्होंने सभी शिक्षकों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्र निर्माण में पूर्ण समर्पण के साथ योगदान देने का आह्वान किया।
जनपद मुरादाबाद में योजना के अंतर्गत कुल 5,710 शिक्षक, 1,645 शिक्षामित्र, 207 अनुदेशक तथा 3,474 रसोइयों को लाभान्वित किए जाने हेतु चयनित किया गया है। अब तक 3,215 आवेदन पत्र शासन को अग्रसारित किए जा चुके हैं। वहीं डीबीटी योजना के अंतर्गत 1,42,903 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 1,28,909 विद्यार्थियों को लाभ प्रदान किया जा चुका है तथा शेष पात्र विद्यार्थियों को लाभान्वित करने की प्रक्रिया प्रगति पर है।
कार्यक्रम के दौरान जनपद के बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के दस-दस शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के प्रतीकात्मक कार्ड वितरित किए गए तथा दर्जनभर छात्र-छात्राओं को डीबीटी योजना के अंतर्गत प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए गए। जनपद की सदर, कांठ, बिलारी एवं ठाकुरद्वारा तहसीलों में भी योजना के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां बड़ी संख्या में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी श्री सत्यपाल सिंह सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह चौहान , कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया, जिलाध्यक्ष श्री आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष श्री गिरीश भंडुला, संयुक्त निदेशक श्री शिवलाल संयुक्त आयुक्त उद्योग श्री योगेश कुमार, एडी बेसिक श्री दिनेश यादव, डीआईओएस श्रीमती रितु तोमर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अमित सिंह, एडीआईओएस श्री शतानंद शर्मा, वित्त एवं लेखाधिकारी श्री राकेश चंद्र मौर्य, बीईओ श्री त्रिलोकी नाथ गंगवार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने की महिला जनसुनवाई
डीएम-एसएसपी ने देर रात किया कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण
उत्तर प्रदेश में ईंधन बचत पर बड़ा कदम: मंत्रियों के काफिलों में 50% वाहन घटाने के निर्देश
रेलवे में ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान तेज
मा. मंत्री Vijay Laxmi Gautam जी के जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बदायूं जिले के दातागंज में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना कार्यक्रम आयोजित, बब्बू भैया ने शिक्षकों को वितरित किए कैशलेस चिकित्सा कार्ड
Next Article पूर्व विधायक राजेश यादव ने थामा राष्ट्रीय लोक दल का दामन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?