भाजपा प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री नितिन नबीन जी की अध्यक्षता में हुई प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री बी. एल. संतोष जी तथा माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ बैठक में सहभागिता की।
बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी, मा. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी व श्री बृजेश पाठक जी, प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं सभी जिला अध्यक्षों को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और बूथ सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के मार्गदर्शन को आत्मसात करते हुए हम उत्तर प्रदेश के प्रत्येक बूथ तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए संकल्पित हैं।

