शाहजहांपुर – जनपद में प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत को शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।अब तक विकास प्राधिकरण के सचिव का दायित्व अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी संभाल रहे थे। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद अजय कुमार त्रिपाठी नगर निगम के साथ-साथ विकास प्राधिकरण के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी देख रहे थे।आदेश के तहत अब सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत विकास प्राधिकरण के सचिव के रूप में कार्य करेंगे, जबकि अजय कुमार त्रिपाठी नगर निगम की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

