उत्तर प्रदेश की मैनपुरी संसदीय सीट से सांसद और अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे को लेकर BJP पर निशाना साधा है. डिंपल यादव ने कहा कि BJP अहंकार में डूबी हुई है और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी. डिंपल यादव ने दावा किया कि अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा सबसे पहले समाजवादी पार्टी ने उठाया था. उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण में करोड़ों का घोटाला हुआ है. उन्होंने कहा कि ‘जो राम नाम का सहारा लेकर सत्ता में आए थे, जब वे उन्हीं के नहीं हुए तो आम जनता के क्या होंगे?’ डिंपल ने अयोध्या में कथित चोरी के मामले को करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा बताया और कहा कि यह चोरी करीब तीन साल से हो रही थी.

