By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: बरेली सेंट्रल जेल से चकमा देकर भागा कैदी, सात कर्मचारी निलंबित, मौके पर पहुंचे डीएम-एसएसपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > बरेली सेंट्रल जेल से चकमा देकर भागा कैदी, सात कर्मचारी निलंबित, मौके पर पहुंचे डीएम-एसएसपी
उत्तर प्रदेशराज्य

बरेली सेंट्रल जेल से चकमा देकर भागा कैदी, सात कर्मचारी निलंबित, मौके पर पहुंचे डीएम-एसएसपी

Amarkesadmin
Last updated: June 22, 2026 2:54 pm
Amarkesadmin
1 month ago
Share
SHARE

बरेली। इज्जतनगर स्थित सेंट्रल जेल से सोमवार दोपहर एक उम्रकैदी के फरार होने से जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए।

 

फरार कैदी की पहचान दिनेश पुत्र अरविंद निवासी नेनेडा राजपूत, थाना डिडौली, जनपद अमरोहा के रूप में हुई है। दिनेश को बिजनौर के एक पॉक्सो एक्ट मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वह पिछले छह वर्षों से बरेली सेंट्रल जेल में बंद था और सजा काट रहा था। दिनेश को विशेष पर्ची के आधार पर जेल से बाहर निकाला गया था। उससे पहले 12 अन्य बंदियों को भी कार्य के लिए बाहर ले जाया गया था। इसी दौरान दिनेश ने मौका देखकर सुरक्षा कर्मियों को चकमा दिया और वहां से फरार हो गया। काफी देर तक उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर अधिकारियों के होश उड़ गए।

 

सूचना मिलते ही पहुंचे डीएम और एसएसपी

 

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी केंद्रीय कारागार पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की समीक्षा की। साथ ही जिम्मेदार कर्मचारियों की भूमिका की जांच के निर्देश दिए गए। कैदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस सर्विलांस, स्थानीय नेटवर्क और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से फरार कैदी की तलाश में जुटी है। आसपास के जिलों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है।

 

लापरवाही पर सात कर्मचारी निलंबित

सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक अविनाश ने प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए जेल वार्डर विशंभर सिंह, अर्जुन प्रसाद, गेंदनलाल, मुकेश कुमार और मोहित कुमार को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विजय कुमार और यशपाल के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। जेल प्रशासन ने पूरे मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फरार कैदी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

एनकाउंटर और हत्याकांड पर धीरेंद्र शास्त्री का बयान सुर्खियों में
बेटे की हत्या का खौफनाक इंतकाम: पिता ने पुराना ट्रक खरीदकर बेटे के हत्यारे को बीच सड़क कुचला
गुन्नौर में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित
173 बसों के संचालन में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नई टिकटिंग प्रक्रिया लागू
बदायूँ में पुलिस अधिकारीगण को निरीक्षक पद पर पदोन्नत कर सम्मानित किया गया
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बरनवाल समाज की एकता पर जोर
Next Article वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं द्वारा थाना सिविल लाइन पर जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन किया गया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?