By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: एसएसपी ने की अपराध समीक्षा, दिए सख्त निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > एसएसपी ने की अपराध समीक्षा, दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेशराज्य

एसएसपी ने की अपराध समीक्षा, दिए सख्त निर्देश

Amarkesadmin
Last updated: June 18, 2026 2:49 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों/शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में घटित प्रमुख अपराधों, लंबित विवेचनाओं, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत रुप से समीक्षा की गई।

आज दिनाँक 18.06.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा पुलिस लाइन्स सभागार कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित अधि0गण एवं थाना प्रभारियों/शाखा प्रभारियों के साथ जनपद की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गयी । गोष्ठी में जनपद में घटित अपराधों,लंबित विवेचनाओं,महिला एवं बाल अपराध,साइबर अपराध,गैंगस्टर एक्ट कार्यवाही,ई-साक्ष्य एप,निरोधात्मक कार्यवाही समीक्षा,ई-सम्मन,आपरेशन दहन,माल निस्तारण अभियान,एनडीपीएस एक्ट कार्यवाही,आईजीआरएस/पीजीआर पोर्टल एवं कानून व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गयी ।

1.अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को दिए गए सख्त निर्देश।

2.थानो पर आने वाले शिकायतकर्ता की समस्याओ को सहानुभूतिपूर्वक सुनकर त्वरित व प्रभावी निस्तारण कराया जाये। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समयबद्ध जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आईजीआरएस प्रभारी को दिए निर्देश।

3.लुटेरे, चोर व गम्भीर अपराध के पेशेवर अपराधियों की सतत निगरानी व उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को दिये गये निर्देश ।

4.लम्बित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश ।

5.महिला व बच्चों से जुड़ी शिकायतों पर अत्यंत गंभीरता बरतने व सम्बंधित अपहृता की सकुशल बरामदगी के लिए दिए गए कड़े निर्देश ।

6.मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले, अवैध शस्त्रों का निर्माण व संग्रहण करने वाले, टॉप-10, ईनामिया व हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करने के दिए गए निर्देश ।
7.सम्मन वारंट को समय से तामिल कर संबंधित न्यायालय को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया । गवाहों की समय से न्यायालय में गवाही कराने, महिला संबंधित मुकदमों में पैरवी कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए ।

8.गैंगस्टर एक्ट के अभियोगों में अपराधियों की अवैध सम्पत्ति चिन्हित कर धारा 14(1) के अन्तर्गत सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

09.हिस्ट्रीशीटर, ईनामिया, टॉप-10 अपराधियों, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तथा अवैध शस्त्रों का निर्माण संग्रहण व बिक्री करने वाले अपराधियों के विरूद्ध त्वरित एवं कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए

10.शासन द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन त्रिनेत्र 2.0 अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत मुख्य चौराहो/बाजारों व महत्पवपूर्ण स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए ।

11. उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत महिला हेल्पडेस्क,एंटी रोमियों टीम व शक्ति दीदी,महिला बीट आरक्षियों द्वारा गांवो, मोहल्लों में जन चौपाल लगाकर तथा स्कूल, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन के प्रति तथा उन्हे सुरक्षित परिवेश की अनुभूति, जन-जागरूकता, आत्मरक्षा के बारे में, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों सहित जागरूकता के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

12. महोदया द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को गोकशी, अवैध शस्त्र, मादक पदार्थ, शराब, जुआ/सट्टा की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

13. अवैध शस्त्र सत्यापन हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

14. समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पोस्टर पार्टी द्वारा चैकिंग हेतु निर्देश दिए गए ।

15. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्दे्शित किया गया कि जनपद के प्रमुख चौराहों,बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखा जाए तथा जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए इसके लिये यातायात उ0नि0 को आवश्यक निर्देश दिए गए ।

16. सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु को कम करने के लिए जीरो फैटिलिटी डिस्टिक्ट ZFD के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

17. समस्त विवेचकों को लंबित विवेचाओं को समय से पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

18. आपरेशन दहन के अन्तर्गत एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत माल निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

19.आपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत मुकदमें चिन्हित कर अपराधियों को ज्यादा-से-ज्यादा सजा दिलाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

20.यक्ष एप की शत-प्रतिशत फीडिंग करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए ।

21 . महोदया द्वारा विवेचना में एसआईडी के लिंक हेतु आवश्यक निर्देशित किया गया ।

22. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सोमवती अमावस्या पर्व को सकुशल सम्पन्न करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत महिला हेल्पडेस्क,एंटी रोमियों टीम व शक्ति दीदी,महिला बीट आरक्षियों द्वारा गांवो, मोहल्लों में जन चौपाल लगाकर तथा स्कूल, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन के प्रति तथा उन्हे सुरक्षित परिवेश की अनुभूति, जन-जागरूकता, आत्मरक्षा के बारे में, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों सहित जागरूकता के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं से संबंधित पंजीकृत अभियोगों एवं लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध रुप से गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । जनपद में अपराध की रोकथाम व शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । महोदय द्वारा आपरेशन दृष्टि/कन्विक्शन/त्रिनेत्र/दहन आदि के बारे में समीक्षा की गयी । सम्मन वारंट को समय से तामिल कर संबंधित को न्यायालय प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया । गैंगस्टर एक्ट के अभियोगों में अपराधियों की अवैध सम्पत्ति चिन्हित कर धारा 14(1) के अन्तर्गत सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि हिस्ट्रीशीटर, ईनामिया, टॉप-10 अपराधियों, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तथा अवैध शस्त्रों का निर्माण संग्रहण व बिक्री करने वाले अपराधियों पर त्वरित एवं कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए । अभियोजन कार्यों की समीक्षा, साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु अधिकारी-कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
गोष्ठी के दौरान महोदया द्वारा सड़क सुरक्षा, वाहन चालकों की जिम्मेदारी, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नशे में वाहन न चलाने, एवं ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए । महोदया द्वारा कहा गया कि ” सड़क सुरक्षा केवल एक कानून नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक दायित्व है*। *ZERO FATALITY का लक्ष्य तभी संभव है जब जनता और पुलिस मिलकर इसे एक जनआंदोलन के रूप में अपनाएं ।”

जनपद में सोमवती अमावस्या पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा उनके सराहनीय कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

सोशल मीडिया सेल,बदायूँ ।

योगी सरकार ने दी बड़ी राहत: स्मार्ट प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता खत्म, अब पोस्टपेड मोड में ही आएगा बिल
प्रतीक यादव के आवास पर जब उनका शव ले जाया गया तो वहां सभी परिवारीजन बारी बारी से एकत्र होने लगे
शाहजहाँपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस सफल, विभागों को दिए गए लंबित शिकायतों के निस्तारण के निर्देश
कांवड़ पर CM योगी और संभल SP की तस्वीर, चर्चा तेज
थाना उझानी पुलिस ने अवैध शस्त्र सहित युवक पकड़ा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नवीन मंडी परिसर का निरीक्षण, दिए निर्देश
Next Article 2027 चुनाव से पहले बसपा ने बढ़ाई रफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?