चन्दौसी के लिए बड़ी सौगात! नए रोडवेज बस स्टैंड के लिए 5.54 करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं। अब हमारे शहर चन्दौसी के पावर हाउस की भूमि पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक भव्य रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। यह विकास कार्य हमारे क्षेत्र के यात्रियों और स्थानीय परिवहन व्यवस्था को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

