बिसौली। बैनामे की ई पंजीकरण प्रक्रिया के विरोध में रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी कर बैनामा लेखकों न प्रदर्शन किया। उन्होंने ई पंजीकरण प्रक्रिया को लेकर सरकार के प्रति रोष जाहिर किया।
दस्तावेज लेखक संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले बैनामा लेखकों ने सोमवार सुबह से रजिस्ट्री कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बैनामा लेखक तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे यहां उन्होंने कहा कि सरकार बैनामे के कार्य को निजी कंपनियों को सौंपने की तैयारी में है। इससे बैनामा लेखकों के सामने समस्या खड़ी हो जाएगी।
ई-पंजीकरण प्रक्रिया के खिलाफ दस्तावेज लेखकों का जोरदार आंदोलन
Leave a Comment

