अमरोहा जनपद के थाना हसनपुर क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस- वे पर रविवार सुबह हादसा हो गया, बरेली जनपद के मनौना धाम से बीमार बहन का इलाज कराकर चंडीगढ़ लौट रही टाटा मैजिक के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे के बाद राहगीर और अन्य लोग मैजिक में फंसे घायलों को बाहर निकाल रहे थे, इस बीच तेज रफ्तार कार ने लोगों को टक्कर मार दी, हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, लगभग 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुये हैं…

