आज बाबा लक्ष्मण दास की मणि प्रांगण में ‘निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर’ का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर बाबा लक्ष्मण दास की मणि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस स्वास्थ्य शिविर में राजकीय यूनानी एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा टीम द्वारा 272 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। नगर के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर तहसीलदार श्री आदित्य कुमार जी, अधिशासी अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह जी, नागरिक परिषद के वरिष्ठ संरक्षक श्री राकेश जैन जी, शकील साबरी जी, कार्यक्रम के संयोजक डॉ. जितेंद्र दक्ष जी के साथ-साथ नगर के गणमान्य नागरिक डॉ. राकेश रफीक जी, मास्टर लटूरी सिंह जी, तिलक राज चांदना जी, फैसल रज़ा जी, राकेश यादव सभासद जी, के पी सिंह राणा जी, संजय सक्सेना जी, नौमान जमाल जी, रणजीत सिंह यादव जी, कासिम अंसारी जी, माजिद हुसैन जी, अनीस अहमद जी, मुनव्वर हुसैन जी, कफिल अहमद इदरीसी जी, राहत जान जी, हसीव अहमद जी, रवि शंकर जी, अनिल गुप्ता जी, डॉ. रशीद जी, अली जान कसार जी, हकीम नईमुद्दीन बंजारा जी, किशन लाल प्रजापति जी, सुखवीर सिंह यादव जी एवं अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।
निशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच और दवा वितरण
Leave a Comment

