तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय नई दिल्ली के आधिकारिक दौरे के बाद चेन्नई लौट आए हैं।। इस दौरान एक घरेलू उड़ान में उनकी मुलाकात एयर होस्टेस उमा मीनाक्षी से हुई। मीनाक्षी ने इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर में मुख्यमंत्री विजय अपने सामान्य काले और सफेद औपचारिक परिधान में दिखाई दे रहे हैं। ये फोटो प्लेन के अंदर ली गई है। उमा मीनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीर पोस्ट की और कहा उड़ान ड्यूटी विशेष बन गई, क्योंकि मुख्यमंत्री विजय उसी फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने पोस्ट में विजय को सम्मानपूर्वक संबोधित करते हुए इस मुलाकात को यादगार बताया।
मीनाक्षी ने विजय के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज क्रू की ड्यूटी और भी खास हो गई, क्योंकि माननीय मुख्यमंत्री श्री सी. जोसेफ विजय से हुए, जिन्हें प्यार से ‘थलापति’ कहा जाता है। विजय हमारे साथ विमान में सवार थे। इसके साथ उन्होंने प्लेन और प्यार वाली इमोजी शेयर की है। दिल्ली दौरे के बाद मुख्यमंत्री विजय विशेष उड़ान से चेन्नई लौटे। इसी यात्रा के दौरान एयर होस्टेस उमा मीनाक्षी के साथ उनकी तस्वीर ली गई, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर साझा किया गया। ये फोटो शेयर करते ही मीनाक्षी भी सेलिब्रिटी बन गई। उनकी यह तस्वीर लोगों को खूब पसंद आई। लोगों ने उनकी इस पोस्ट पर जमकर कमेंट किए।

