By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: ब्रह्मव्रत तीर्थ तालाब कब्जामुक्त, प्रशासन ने चलाया अभियान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > ब्रह्मव्रत तीर्थ तालाब कब्जामुक्त, प्रशासन ने चलाया अभियान
उत्तर प्रदेशराज्य

ब्रह्मव्रत तीर्थ तालाब कब्जामुक्त, प्रशासन ने चलाया अभियान

Amarkesadmin
Last updated: May 27, 2026 2:06 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तहसील सम्भल के ग्राम मुजाहिदपुर सराय में प्राचीन 68 तीर्थ एवं 19 महाकूपों में से एक ब्रह्मव्रत तीर्थ के तालाब की लगभग 2.5 हेक्टेयर (लगभग 40 बीघा) भूमि को उप जिलाधिकारी सम्भल के नेतृत्व में कराया गया कब्जा मुक्त

*जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को 2 हेक्टेयर एवं उससे अधिक क्षेत्रफल वाले तालाबों का चिन्हीकरण कर सूची तैयार करने तथा अतिक्रमण हटाने के दिए हैं निर्देश

सम्भल (बहजोई), 27 मई 2026
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल द्वारा दिनांक 20 मई 2026 को जनपद में चकमार्गों, तालाबों एवं सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने के संबंध में समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं खण्ड विकास अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को चकमार्गों, सरकारी तालाबों एवं अन्य सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए थे।
साथ ही जिलाधिकारी द्वारा जनपद में 2 हेक्टेयर एवं उससे अधिक क्षेत्रफल वाले तालाबों का चिन्हीकरण कर उनकी सूची तैयार करने तथा उन पर से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश भी दिए गए थे।
इसी क्रम में आज उप जिलाधिकारी सम्भल निधि पटेल के नेतृत्व में राजस्व टीम जिसमें तहसीलदार सम्भल धीरेन्द्र कुमार सिंह एवं नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल सम्मिलित रहे द्वारा तहसील सम्भल के ग्राम मुजाहिदपुर सराय स्थित प्राचीन ब्रह्मव्रत तीर्थ के तालाब की लगभग 2.5 हेक्टेयर (लगभग 40 बीघा) भूमि का चिन्हीकरण करते हुए उस पर से अवैध कब्जा हटाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।
उप जिलाधिकारी सम्भल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार चकमार्गों, तालाबों एवं सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने कहा कि जनपद में तालाबों, चकमार्गों एवं सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि तालाबों का संरक्षण जल संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए तालाबों के चिन्हीकरण, संरक्षण एवं अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।

नीट छात्रों के समर्थन में सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
दानपात्र चोरी मामले पर गोपाल राव का दावा, ट्रस्ट में मतभेद सामने आए
रामगंगा नदी क्षेत्र में कटाव निरोधक परियोजनाओं का निरीक्षण सम्पन्न
किसान दिवस में किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर
अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा हमला
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आयुष समिति के निर्देशन में शाहजहाँपुर के ग्रामीण अंचलों में विशाल आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित
Next Article जनगणना-2027 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?