जनपद सम्भल के चंदौसी में भीषण गर्मी को देखते हुए अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा यातायात पुलिस कर्मियों को छाते वितरित किए गए। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय भी मौजूद रहीं।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि तेज धूप में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। इस दौरान यातायात पुलिस कर्मियों ने संस्था का आभार व्यक्त किया।

