सम्भल में 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग निर्माण और विकास कार्यों को लेकर तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी निधि पटेल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में लगभग 50 किलोमीटर लंबे धार्मिक रिंग रोड का फाइनल ब्लूप्रिंट तैयार किया गया। यह परिक्रमा मार्ग 38 गांवों से होकर गुजरेगा और परियोजना पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
बैठक में महंत बाल योगी दीनानाथ जी महाराज, तहसीलदार धीरेंद्र सिंह, पीडब्ल्यूडी के वीके बंसल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और मासिक परिक्रमा समिति के सदस्य मौजूद रहे। अधिकारियों ने मार्ग निर्माण, विकास कार्यों और भूमि संबंधी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। बताया गया कि इस परियोजना के लिए करीब 3200 किसानों की भूमि ली जाएगी।

