By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: किसान दिवस में किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > किसान दिवस में किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर
उत्तर प्रदेशराज्य

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

Amarkesadmin
Last updated: May 20, 2026 1:51 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

बदायूं 20 मई। उप कृषि निदेशक कार्यालय में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि, बैंक, सिंचाई, मत्स्य, नलकूप, गन्ना एवं उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में उप कृषि निदेशक बदायूं ने सभी कृषकों एवं अधिकारियों का स्वागत करते हुए किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 30 मई 2026 तक जनपद के सभी किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें, अन्यथा 01 जून 2026 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं कृषि तथा सम्बद्ध विभागों की योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो सकता है। किसानों को बताया गया कि वे अपनी फार्मर रजिस्ट्री जनसेवा केंद्र, कृषि विभाग के कर्मचारियों, लेखपाल अथवा पंचायत सहायकों के माध्यम से करा सकते हैं।
किसान दिवस में किसानो द्वारा खाद एवं बीज की उपलब्धता के संबंध में जानकारी मांगी गई, जिस पर जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर धान एवं ढैंचा का बीज उपलब्ध है। किसान बीज की बुकिंग कर चयन होने के उपरांत बीज प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही राजकीय कृषि रक्षा इकाइयों पर रसायन भी उपलब्ध हैं, जिन्हें किसान अनुदान पर प्राप्त कर सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
ग्राम बगरैन में बिजली ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या उठाई। इस पर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण प्रथम ने समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। किसानों द्वारा समय से बिजली न मिलने के कारण मक्का की फसल की सिंचाई प्रभावित होने की शिकायत भी की गई, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। किसानों को विद्युत सामग्री समय से उपलब्ध न होने की समस्या रखी। इस पर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण प्रथम ने जांच कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।
उप कृषि निदेशक ने किसान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों से किसानों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों एवं किसान बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए किसान दिवस के समापन की घोषणा की।

UP: स्मार्ट मीटर लगाने पर लग गई रोक
शोकाकुल परिवारों से मिले सतीश प्रेमी
आगरा कॉलेज में शिक्षक अनुशासन और अनुपस्थिति पर सख्त कार्रवाई
रिश्वतखोरी के आरोपों में घिरे बीएसए डॉ. अजीत सिंह, मामला दर्ज
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सहारनपुर में थाने में धरने पर बैठीं सांसद इकरा हसन, पुलिस अधिकारियों से हुई तीखी बहस
Next Article हदनंदीपुरम योजना के द्वितीय चरण को किसानों का भरपूर समर्थन, सहमति देने की प्रक्रिया में तेजी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?