रुदायन। नगर के प्रसिद्ध साईं बाबा मंदिर पर मंदिर के स्थापना दिवस पर पालकी की सवारी बैंड बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई।रुदायन के बैंक रोड स्थित साईं बाबा मंदिर के स्थापना दिवस पर पालकी की सवारी बैंड बाजों के साथ विभिन्न झाकियों के साथ नगर में निकाली गई।रुदायन चेयरमैन प्रतिनिधि मुरली मनोहर गुप्ता ने कार्यक्रम आयोजक राजीव गुप्ता,किशन लाल गुप्ता के साथ मंदिर से पालकी निकाली। इस अवसर पर भंडारा भी आयोजित किया गया।चेयरमैन प्रतिनिधि मुरली मनोहर गुप्ता के आवास पर सभी को रास्ते में नाश्ता आदि भी कराया गया।इस अवसर पर गोविंद रस्तोगी,देवेंद्र गुप्ता,गौरव,विष्णु,श्रीपाल गुप्ता,पूर्व वाइस चेयरमैन सुनील गुप्ता सनी,विद्यारतन चौधरी,इकरार अहमद,उपासना रस्तोगी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

