बिसौली। एसडीएम श्री साई आश्रित शाख मुरी के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने नगर पंचायत फैजगंज में गौशाला एवं अन्त्येष्टि स्थल की भूमि पर किए गए भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह के नेतृत्व में पहुंची प्रशासनिक और पुलिस टीम ने सोमवार को बुलडोजर चलाया।
आईएएस श्री साई आश्रित शाख मुरी के निर्देश पर सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराए जाने के चल रहे अभियान के क्रम में सोमवार को तहसील की राजस्व टीम और फैजगंज बेहटा पुलिस ने नगर पंचायत फैजगंज में गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना की गाटा स. 20 एवं नगर पंचायत की अन्त्येष्टि स्थल विकास योजना के तहत प्रस्तावित भूमि गाटा स. 740 की भूमि को भूमाफियाओं से बुलडोजर चलाकर मुक्त कर ली है। नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह ने बताया कि गौशाला एवं अन्त्येष्टि स्थल की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा था, जिसे प्रशासन द्वारा हटाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक शादाब अली नकवी, लेखपाल प्रताप सिंह लेखपाल लोकपाल लेखपाल मोहित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
गौशाला और अंत्येष्टि स्थल की जमीन मुक्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Leave a Comment

