By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में कवि सम्मेलन ने बांधा समां, कवियों ने जगाया राष्ट्रभाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में कवि सम्मेलन ने बांधा समां, कवियों ने जगाया राष्ट्रभाव
उत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में कवि सम्मेलन ने बांधा समां, कवियों ने जगाया राष्ट्रभाव

Amarkesadmin
Last updated: May 17, 2026 12:31 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

राष्ट्रभक्ति की कविताओं से सराबोर हुआ भाजपा प्रशिक्षण वर्ग

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग के कवि सम्मेलन में राष्ट्रभाव से सराबोर हुई शाम

बिसौली। मुड़िया धुरेकी स्थित एमजी ग्रीन रिजॉर्ट में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन कार्यक्रम में आमंत्रित कवियों ने अपनी ओजस्वी, राष्ट्रवादी एवं भावपूर्ण रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा तथा राष्ट्र जागरण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सभी कवियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन बदायूं क्लब बदायूं के सचिव एवं वरिष्ठ कवि डॉ. अक्षत अशेष द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गीतकार भारत शर्मा राज द्वारा माँ सरस्वती की वंदना से हुआ।

सरस्वती वंदना के उपरांत प्रथम प्रस्तुति देते हुए कवि अखिलेश ठाकुर ने अपनी ओजपूर्ण कविता के माध्यम से राष्ट्रहित और नागरिक कर्तव्य का संदेश देते हुए कहा—

“चलबाजियाँ या मक्कारी कब समझेंगे?
राष्ट्र द्रोहियों की गद्दारी कब समझेंगे?
हर घटना सरकारों के सर मढ़ने वाले,
राष्ट्र हेतु निज जिम्मेदारी कब समझेंगे?”

इसके बाद बिसौली से पधारे वरिष्ठ शायर दत्त शर्मा ‘मुज़तर’ ने अपनी भावपूर्ण ग़ज़ल प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावुक कर दिया। उन्होंने पढ़ा—

“जीने को तो जी लेंगे तुम्हारे बगैर हम,
पर जी के क्या करेंगे तुम्हारे बगैर हम।
अरमान मर चुके हैं तसव्वुर नहीं मरा,
तुमसे मिला करेंगे तुम्हारे बगैर हम।”

बदायूं से पधारे शायर एवं गीतकार भारत शर्मा राज ने जीवन के यथार्थ को अपनी रचना में व्यक्त करते हुए कहा—

“सौ-सौ रंग पहन लो तन पे,
सारे फैशन खत्म कफन पे।
उसकी नेकी ऐसे तोलो,
पहुँचे कितने लोग दफन पे।”

कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. अक्षत अशेष ने भगवान श्रीराम पर आधारित कविता प्रस्तुत करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने कहा—

“बेधड़क बंद अधरों को सदा खोल,
जय श्रीराम बोल प्यारे जय श्रीराम बोल।”

श्रोताओं के विशेष आग्रह पर उन्होंने अपने पिता उर्मिलेश शंखधार की चर्चित कविता “गाएंगे जाएंगे हम वंदे मातरम्” भी सुनाई, जिस पर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि नरेंद्र गरल ने अपनी राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत पंक्तियों से समापन को यादगार बना दिया। उन्होंने कहा—

“बूंद-बूंद मिल जाएगी तो जल दरिया हो जाएगा,
ऐसा रंग उड़ेगा भारत केसरिया हो जाएगा।”

अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सभी कवियों, अतिथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

इस अवसर पर सदर विधयाक महेश चंद्र गुप्ता, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, पूर्व सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य, पूर्व एमएलसी जीतेन्द्र यादव वरिष्ठ नेता डी के भारद्वाज, पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, वरिष्ठ नेता शैलेश पाठक, आदि ब्लॉक प्रमुख, चैयरमैन, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh और Bihar समेत 19 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी
नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी: केंद्र की NOC के बाद यूपी सरकार ने दी मंजूरी
परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, निर्देशों के अनुपालन की हुई समीक्षा
खुर्जा विधानसभा को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मिली 38 करोड़ रुपये की एक बड़ी सौग़ात….
एसडीएम आशुतोष तिवारी का चन्दौसी में पुनः स्वागत
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article चेयरमैन प्रिय प्रभात राजपूत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Next Article RailOne ऐप के माध्यम से डिजिटल टिकटिंग एवं पेपरलेस यात्रा को बढ़ावा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?