By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: आजम खान को रामपुर कोर्ट से झटका, शत्रु संपत्ति के तीन केसों की अलग-अलग ही होगी सुनवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > आजम खान को रामपुर कोर्ट से झटका, शत्रु संपत्ति के तीन केसों की अलग-अलग ही होगी सुनवाई
उत्तर प्रदेशराज्य

आजम खान को रामपुर कोर्ट से झटका, शत्रु संपत्ति के तीन केसों की अलग-अलग ही होगी सुनवाई

Amarkesadmin
Last updated: May 3, 2026 1:31 am
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

रामपुर। शत्रु संपत्ति के तीन मुकदमों को एक करने की आजम खां की अर्जी पर शनिवार को न्यायालय ने फैसला सुनाया। आजम खां की अर्जी निरस्त करते हुए तीनों मामलों की अलग-अलग सुनवाई करने के आदेश दिए हैं। तीनों मामलों की सुनवाई के लिए 12 मई निर्धारित हुई है।

कलक्ट्रेट के रिकार्ड रूम के सहायक अभिलेखपाल मोहम्मद फरीद की ओर से सिविल लाइंस थाने में नौ मई 2020 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें पहले लखनऊ के पीरपुर हाउस निवासी सैयद आफाक अहमद व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी हुई थी।

यह शत्रु संपत्ति आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के आसपास थी, जो इमामुद्दीन कुरैशी पुत्र बदरुद्दीन कुरैशी के नाम दर्ज थी। इमामुद्दीन कुरैशी विभाजन के समय देश छोड़कर पाकिस्तान चले गए थे। वर्ष 2006 में यह संपत्ति शत्रु संपत्ति के रूप में राजस्व अभिलेखों में दर्ज कर ली गई थी।

भूमि के रिकार्ड की जांच करने पर पता चला था कि राजस्व विभाग के रिकार्ड में फर्जीवाड़ा कर शत्रु संपत्ति को खुर्द बुर्द करने के लिए आफाक अहमद का नाम गलत तरीके से राजस्व रिकार्ड में अंकित किया गया था। रिकार्ड के पन्ने फटे हुए मिले थे।

इसमें आजम खान, उनकी पत्नी पूर्व सांसद डा. तजीन फात्मा और उनके बेटे अब्दुल्ला समेत जौहर ट्रस्ट के अन्य सदस्य आरोपित बनाए गए। ट्रस्ट में अधिकतर सदस्य आजम खान के परिवार के हैं। इस मुकदमे में सेवानिवृत्त कलक्ट्रेट कर्मचारी भगवंत भी आरोपित हैं, जो सरकारी गवाह बन चुके हैं।

उनके बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में अग्रिम विवेचना की थी, जिसके बाद आजम खान पर मुकदमे में आइपीसी की तीन धाराएं 467, 471 और 201 बढ़ाते हुए पूरक आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। इन बढ़ी हुई धाराओं में आजम खां की जमानत अर्जी भी खारिज हो चुकी है।

इसके अलावा शत्रु संपत्ति के दो मुकदमे वर्ष 2019 में दर्ज हुए थे, जो अजीमनगर थाने और शहर कोतवाली में दर्ज हैं। तीनों मुकदमों की सुनवाई एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। आजम खां की ओर से तीनों मुकदमों को एक करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था।

उनके अधिवक्ता का कहना था कि तीनों मुकदमों में विवादित संपत्ति एक है। ज्यादातर अभियुक्तगण एक हैं। दस्तावेज भी लगभग एक है। गवाह भी कमोबेश एक हैं। उनके प्रार्थना पत्र पर अभियोजन की ओर से आपत्ति दाखिल की गई थी।

अभियोजन की ओर से वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी राकेश मौर्य का कहना था कि तीनों प्रकरण अलग-अलग प्राधिकारियों की अभिरक्षा में रखे गए अलग-अलग प्रपत्रों से अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग अभिलेख की भिन्न-भिन्न समय तिथि पर कूटरचना के अपराध से संबंधित है।

इनका विचारण अलग-अलग किया जाना चाहिए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) के न्यायाधीश शोभित बंसल ने आजम खां का प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया और तीनों मुकदमों की अलग-अलग सुनवाई के आदेश दिए हैं।

शाहजहांपुर में मोहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त
IIT रुड़की से IAS तक – सूर्य पाल गंगवार की प्रेरणादायक यात्रा
सड़क हादसों में घायलों को बड़ी राहत: अब 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मुफ्त, सात दिन तक मिलेगी सुविधा
कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण
मायावती भतीजे को फ्रंटलाइन पर रखकर युवाओं को साधेंगी:मिशन- 2027 में जुटी बसपा, आकाश UP के 75 जिलों में करेंगे रोड-शो
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article प्रदेश के चार लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण इसी माह, सीएम योगी ने दिया आदेश
Next Article पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध हालत मौत, परिजनों ने काटा हंगामा, 3 पुलिसकर्मी निलंबित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?