आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नगर पंचायत दनकौर, जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस क्रम में नगर पंचायत दनकौर सीमांतर्गत स्थित बी0 पी0 बी0 डी0 इंटरनेशनल एकेडमी में विद्यार्थियों के बीच ड्राइंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पृथ्वी को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने के लिए प्रेरित करना रहा। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं पर्यावरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया तथा सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत दनकौर के कर्मचारी और बी0 पी0 बी0 डी0 इंटरनेशनल एकेडमी के प्रधानाचार्य व् अध्यापक उपस्थित रहे.
विश्व पृथ्वी दिवस पर दनकौर में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Leave a Comment

