By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: UP में किसानों को बड़ी राहत, बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के सरकारी खरीद केंद्रों पर बेच सकेंगे फसल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP में किसानों को बड़ी राहत, बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के सरकारी खरीद केंद्रों पर बेच सकेंगे फसल
उत्तर प्रदेशराज्य

UP में किसानों को बड़ी राहत, बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के सरकारी खरीद केंद्रों पर बेच सकेंगे फसल

Amarkesadmin
Last updated: April 21, 2026 2:00 am
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फार्मर रजिस्ट्री न करा पाने वाले किसानों को गेहूं खरीद प्रक्रिया में बड़ी राहत दी है। उन्होंने सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए फार्मर रजिस्ट्री की बाध्यता समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों को तत्काल प्रभाव से व्यवस्था लागू करने के लिए कहा गया है।

अब वे किसान भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं बेच सकेंगे, जो अब तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पाए है। इससे खरीद प्रक्रिया में तेजी आने और अधिक किसानों को लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है।

केंद्र सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में हर किसान की फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जानी है। इसके लिए 15 मई आखिरी तिथि है और 23 मई के बाद इस प्रक्रिया के तहत पंजीकरण न कराने वाले किसानों को किसी भी सरकारी याेजना, अनुदान आदि का लाभ नहीं मिलेगा। इससे पहले प्रदेश में चल रही गेहूं की सरकारी खरीद में उपज विक्रय के लिए किसान की फार्मर रजिस्ट्री होना अनिवार्य कर दिया गया था।

प्रदेश में 2,88,70,495 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जानी है और सोमवार शाम तक 2,13,96,428 किसानों का ही पंजीकरण हो पाया है। क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की रफ्तार सुस्त होने के पीछे फार्मर रजिस्ट्री की बाध्यता को भी कारण माना जा रहा था।

फार्मर रजिस्ट्री की बाध्यता खत्म करने के निर्देश

किसानों की समस्या के निदान के लिए मुख्यमंत्री ने सोमवार को खरीद प्रक्रिया में फार्मर रजिस्ट्री की बाध्यता को शिथिल करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री के लिए आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बेतहाशा गर्मी को देखते हुए सभी क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पानी, पंखा, छाया आदि व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। खाद्य एवं रसद विभाग के अनुसार सोमवार शाम तक 41,964 किसानों से 2,36,479 टन गेहूं की खरीद हुई है। फार्मर रजिस्ट्री की बाध्यता खत्म होने के बाद क्रय केंद्रों पर किसानों की आमद बढ़ने की संभावना है।

कादरचौक पुलिस की कार्रवाई, 4.130 किलो डोडा छिलका सहित दो गिरफ्तार
रिश्वतखोर कांस्टेबल सेवा से बर्खास्त
समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत बिसौली ग्रामीण मंडल में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली पावन कलश वंदन यात्रा
कांवड यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव व डीजीपी ने बैठक ली
बदायूं में सपा का बड़ा हमला, ‘PDA आरक्षण घोटाला’ पर सरकार को घेरा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article यूपी में अब 24 IAS अफसरों का ट्रांसफर, इन 10 जिलों के डीएम बदले गए, देखें पूरी लिस्ट
Next Article डीएम ने की होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?