तहसील सभागार गुन्नौर में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस
संभल (बहजोई) 18 अप्रैल 2026
जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी डॉ.राजेंद्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में तहसील गुन्नौर के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जायें, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए।
आज तहसील गुन्नौर में आए प्रार्थना पत्रों को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त शिकायती पत्रों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारी गंभीरता पूर्वक एवं गुणवत्तापूर्ण शत प्रतिशत निस्तारण करना सुनिश्चित करें। शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण निचले स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा चकबंदी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि काश्तकार की समस्या को गम्भीरता से सुना जाए, काश्तकार को कोई समस्या न हो। ठिया हटाने पर एफआईआर दर्ज की जाए। धारा 24 को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि विरासत एवं कुम्हारी कला से संबंधित प्रकरणों को अभियान चलाकर निस्तारण किया जाए। ग्राम वार कब्जा सूची बनवाने को लेकर निर्देशित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, प्रभागीय वनाधिकारी प्रीति यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.तरुण पाठक, उप जिलाधिकारी गुन्नौर विकासचन्द, क्षेत्राधिकारी गुन्नौर आलोक सिद्धू सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

