लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के शुक्रवार को संसद में संबोधन के बाद बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने उनकी जमकर खिंचाई की है। कंगना रनौत ने कहा है कि वह पूरे देश और दुनिया में संसद का मजाक बना रहे हैं।
बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने बचपन के सदमें से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उन्हें स्पीकर ने भी कहा कि रुक जाइए। उन्हें सुनना बहुत ही दुखदायी था।

