By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास हमारी कार्यशैली का आधार :- राजीव कुमार गुप्ता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास हमारी कार्यशैली का आधार :- राजीव कुमार गुप्ता
उत्तर प्रदेशराज्य

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास हमारी कार्यशैली का आधार :- राजीव कुमार गुप्ता

Amarkesadmin
Last updated: April 10, 2026 1:02 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

मोदी-योगी नेतृत्व में बदली विकास और विश्वास की तस्वीर :- राजीव कुमार गुप्ता

भाजपा सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की विचारधारा पर कार्य करती है :- राजीव कुमार गुप्ता

वजीरगंज :- भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे “ग्राम/बस्ती चलो अभियान” के तहत मंडल वजीरगंज के ग्राम बघौल तथा बनकोटा में संवाद कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सहभागिता करते हुए स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान किया तथा ग्राम के गणमान्य नागरिकों/वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। तथा उन्होंने चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु आश्वस्त करते हुए संबोधित किया। साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया।

इसी क्रम में जनपद के विभिन्न ग्रामों में “ग्राम/बस्ती चलो अभियान” के तहत जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं के माध्यम से व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की जा रही है, जिससे संगठन और समाज के बीच संवाद और अधिक सशक्त हो रहा है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा की कार्यशैली हमेशा से जनता के बीच रहकर सेवा करने की रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज देश में गरीब कल्याण, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सुशासन की मजबूत नींव रखी गई है। कानून व्यवस्था में सुधार, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और विकास कार्यों की तेज गति ने प्रदेश की पहचान को बदलने का कार्य किया है। गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा-हर वर्ग के लिए योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू हो रही हैं। उन्होंने कहा भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि एक विचारधारा है जो सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य करती है। ग्राम/बस्ती चलो अभियान इसी सोच का विस्तार है, जिसके माध्यम से कार्यकर्ता सीधे जनता के बीच जाकर उनकी अपेक्षाओं को समझते हैं और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राघव सिंह, जयपाल दिवाकर, गौरव वार्ष्णेय, नरेश गुर्जर, दीपेश वार्ष्णेय, गजेंद्र यादव, विनीत यादव, रामेंद्र शर्मा, चंद्रेश मीणा, राजेश चंद्र (राजू टाइगर), राजेश वार्ष्णेय तथा पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कोर्ट ने अफसर की भूमिका पर जताई आपत्ति, DoPT को दिए निर्देश
सहसवान कोतवाली में संदीप गुर्जर का साथियों ने मान सम्मान के साथ विदाई समारोह का आयोजन किया।
भाजपा विधानसभा चंदौसी द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम आयोजित
राजकीय मेडिकल कालेज, बदायूँ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
ताज महोत्सव के मंच से गूँजी पत्रकारिता की शक्ति
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जनपद में हुआ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन
Next Article पंचमहाभूत संतुलन और गौ-आधारित मॉडल पर बहजोई में कार्यशाला आयोजित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?