मूसाझाग क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गगपुर में सोमवार को स्कूल चलो अभियान व जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली प्राथमिक विद्यालय से होते हुए गगपुर का पूरा से होकर पूरे ग्राम से होते हुए विद्यालय पहुंची। रैली में बच्चों ने अनेक स्लोगन जैसे पापा सुन लो विनय हमारी, पढ़ने की है उम्र हमारी, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ, “एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा”, “हर घर में दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा”, “पढ़ेंगे पढ़ाएंगे उन्नत देश बनाएंगे” आदि का नारा लगाया। रैली का मुख्य उद्देश्य ग्राम सभा के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्कूल में दाखिला दिलाना था, ताकि हर बच्चा शिक्षा प्राप्त कर सके और देश के विकास में अपना योगदान दे सके। रैली में प्रधानाध्यापक देवेशपाल सिंह सहायक अध्यापक अजय पाल सिंह सहायक अध्यापक राजीव कुमार, आंगनवाड़ी रेखा यादव एसएमसी अध्यक्ष सतपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

