मुरादाबाद: जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री भगवान दास ने बताया कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा 77वे पीआरडी स्थापना दिवस समारोह का युवा केंद्र में आयोजन किया गया।
परेड का मान प्रणाम मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी के द्वारा स्वीकार किया गया। परेड के टोली विजेता के रूप में प्रथम संजय कुमार, द्वितीय पवन कुमार, तृतीय प्रेमलता रही है।
युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि मण्डल स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन दिनांक 12 दिसंबर 2025 को आरएसडी एकेडमी में किया जा रहा है, जिसमें मुरादाबाद मंडल के पांचो जनपद के विजेता कलाकार प्रतिभाग करेंगे। लोकनृत्य, लोक गीत, पेंटिंग, कविता लेखन, कहानी लेखन डिक्लेमेशन एवं विज्ञान के नवीन प्रोजेक्ट की प्रतियोगिताये कराई जाएगी।
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री भगवान दास, सेवानिवृत्ति जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री नरेश कुमार चैहान, वैज्ञानिक अधिकारी श्री सुरेश चंद शर्मा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री जितिन राठी, श्री नवीन कुमार, श्री आशीष कुमार, श्री विनीत कुमार, श्री अभिनव कुमार, श्री पुष्पेंद्र कुमार, श्रीमती स्वीटी, वरिष्ठ सहायक श्री रूद्रवीर सिंह युवा कल्याण विभाग आदि मौजूद रहे।
युवा केंद्र में मनाया गया 77वां पीआरडी स्थापना दिवस, परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दिखी धूम
Leave a Comment

