चंदौसी। बरेली जंक्शन की वाशिंग लाइन की मरम्मत और बरेली-चंदौसी रेलखंड पर मेगा ब्लॉक के चलते रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। 5 जुलाई से 3 अगस्त तक अलग-अलग तारीखों में दिल्ली, मुंबई और इंदौर जाने वाली 6 प्रमुख ट्रेनों का संचालन निरस्त रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचने की अपील की है, क्योंकि इस अवधि में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

