By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: “पांचवी सदी का है बेरनी का प्राचीन शिव मंदिर”
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राष्ट्रिय > “पांचवी सदी का है बेरनी का प्राचीन शिव मंदिर”
राष्ट्रिय

“पांचवी सदी का है बेरनी का प्राचीन शिव मंदिर”

Amarkesadmin
Last updated: January 16, 2026 4:16 am
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

संभल जिले की तहसील चंदौसी से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बेरनी रतनपुर अपने प्राचीन “शिव मंदिर” के लिए क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध है । पुरातत्व विभाग के अनुसार यह शिव मंदिर पांचवी सदी का हो सकता है जो तत्कालीन राजा बैन के समय का है और उन्हीं के नाम पर गांव बेरनी का नाम पड़ा ।
सन 2009 में काफी बरसात होने पर मंदिर का भवन ढह गया था परंतु आश्चर्य जनक रूप से मंदिर में स्थित प्राचीन शिवलिंग का कोई नुकसान नहीं हुआ , तभी मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया गया तो वहां सवा फीट लंबी तथा एक फीट चौड़ी 4 किलो की ईट प्राप्त हुई जिसका पुरातत्व विभाग द्वारा अध्ययन करने के पश्चात यह निष्कर्ष निकाला गया कि यह ईट पांचवी सदी की है । इससे पूर्व सन 1805 में चंदौसी की रानी रामकली द्वारा भी बेरनी के प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया गया था । ऐसी किरदांती है कि 150 फीट की खुदाई के बाद भी प्राचीन शिवलिंग की कोई थाह प्राप्त नहीं हुई थी और कोई भी व्यक्ति आज तक इस प्राचीन शिवलिंग को अपनी बाहों में नहीं भर सका है ।
सन 2009 में ही कुछ किसानों द्वारा यहां स्थित टीलों की खुदाई करने पर “चतुर्भुज भगवान” की खंडित मूर्ति भी मिली थी , जिसका अध्ययन कर पुरातत्व विभाग द्वारा 800 से 1000 वर्ष पुराना बताया गया , विभाग के अनुसार इस प्रकार की प्रतिमाएं दक्षिण भारत में मिलती हैं । इस घटना के बाद सन 2009 में विभाग ने यहां टीलों की खुदाई पर रोक लगा दी ।
श्रावण मास में यहां इस प्राचीन मंदिर क्षेत्र में काफी बड़ा शिवरात्रि मेला लगता है जिसमें हजारों कावड़िया जल अभिषेक कर “हर हर महादेव” का उदघोष करते हुए जाते है । मुरादाबाद , बदायूं , संभल , अलीगढ़ व बुलंदशहर से भी काफी बड़ी तादाद में श्रद्धालु इस प्राचीन शिवलिंग के दर्शन के लिए अक्सर आते रहते हैं , इसके अतिरिक्त सन 1920 में बेरनी को नोटिफाइड एरिया भी घोषित किया गया था ।
बिलारी के विधायक मोहम्मद फहीम इरफान द्वारा विधानसभा में पर्यटन मंत्री के समक्ष बेरनी के प्राचीन शिव मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने की भी मांग की है जो की एक सराहनीय कदम है । हजारों वर्षों की विरासत अपने अंदर समेटे बेरनी के प्राचीन शिव मंदिर पर लोगों की आस्था देखते ही बनती है । हजारों , लाखों लोग यहां अपनी मन्नत मांग कर जाते हैं और उसके पूरी होने पर “हर हर महादेव” का उद्घोष करते हुए जाते हैं ।
मेरा इस लेख के माध्यम से पुरातत्व विभाग से अनुरोध है की बेरनी क्षेत्र के टीलों की खुदाई की जाए तो यहां बहुत सी महत्वपूर्ण वस्तुएं मिल सकती है जो कि राष्ट्र की एक धरोहर होगी , साथ ही इस क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को भी नकारा नहीं जा सकता ।

बासी रोटी के अनसुने फायदे: सेहत के लिए क्यों है यह वरदान?
नई जिम्मेदारी पर बोले नेता—बिहार की सेवा ही मेरा संकल्प
गृह मंत्री अमित शाह बोले, बंगाल में मतदाताओं को डराएगा कोई नहीं
चारा बेचकर बेटे को MBBS तक पहुंचाया, मां-बेटे की प्रेरणादायक कहानी वायरल
शिक्षा मंत्री नियुक्ति पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article यूपी में 100 दिन तक चलेगा विशेष सघन टीबी रोगी खोज अभियान, स्क्रीनिंग पर रहेगा जोर
Next Article थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने वाले 02 वांछित अभि0गण को मय एक चाकू व एक छुरी सहित गिरफ्तार किया गया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?