संभल। चन्दौसी में सोमवार को गुरुद्वारे पहुंचे डीएम संभल डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने गुरु गोविंद बहादुर जयंती पर गुरुद्वारे में एसपी ने अरदास लगाई। संगत का सबद कीर्तन सुनने के बाद संगत के बीच बैठकर लंगर के प्रसाद को ग्रहण किया। अपने संबोधन में डीएम ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह संत सिपाही थे। उन्होंने खालसा की स्थापना की थी। वह पहले सेनापति और संस्थापक थे।
सोमवार की शाम संभल की कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के गुरुद्वारे में गुरु गोविंद सिंह जयंती पर आयोजित शबद कीर्तन एवं लंगर में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया एवं एसपी कृष्ण विश्नोई पहुंचे। श्री गुरु गोविंद सिंह जयंती पर उन्होंने दरबार में अरदास लगे और संगत का शब्द कीर्तन सुनने के बाद लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान चरण सिंह, गोपाल सिंह महेंद्र पाल सिंह जसप्रीत सिंह अमृतपाल सिंह हरविंदर सिंह सुरेंद्र सिंह मनदीप सिंह जसपाल सिंह फनी सिंह काकू सिंह गोल्डी सिंह मनप्रीत सिंह आदि उपस्थित रहे ।

