डीएम संभल राजेंद्र पेंसिया का जन्म राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में 10 अगस्त 1983 को हुआ।
एसपी संभल केके बिश्नोई का जन्म राजस्थान के बाड़मेर जिले में 1 जनवरी 1994 को हुआ…।
DM संभल राजेंद्र पेंसिया की शैक्षिक योग्यता है डॉक्टरेट… तो एसपी संभल केके बिश्नोई ने दिल्ली के प्रतिष्ठित कॉलेज सेंट स्टीफन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया उसके बाद फ्रांस के पेरिस स्कूल ऑफ़ इंटरनेशनल अफेयर्स से अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा में मास्टर डिग्री ली और दिल्ली जेएनयू से एम.फिल किया और गोल्ड मेडल हासिल किया।
डीएम संभल राजेंद्र पेंसिया पांचवें प्रयास में 2015 में यूपीएससी का एग्जाम क्रैक कर 345वीं रैंक के साथ बने आईएएस ऑफिसर….तो एसपी संभल केके बिश्नोई 2018 में दूसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा क्वालीफाई कर 171वीं रैंक के साथ बने आईपीएस ऑफिसर..
डॉक्टर राजेंद्र पेंसिया अपने आप में हैं एक संघर्षशील व उत्कृष्ट व्यक्तित्व के स्वामी तो दूसरी तरफ एसपी संभल हैं विलक्षण प्रतिभा के धनी..
उपरोक्त दोनों अधिकारी अपने आप में हैं सिविल सेवा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए हैं अनुकरणीय और प्रेरणाश्रोत…।

