By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: बुलंदशहर गैंगरेप केस: 9 साल बाद आया कोर्ट का बड़ा फैसला, पांचों दोषियों को मिली उम्रकैद की सजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > बुलंदशहर गैंगरेप केस: 9 साल बाद आया कोर्ट का बड़ा फैसला, पांचों दोषियों को मिली उम्रकैद की सजा
उत्तर प्रदेशराज्य

बुलंदशहर गैंगरेप केस: 9 साल बाद आया कोर्ट का बड़ा फैसला, पांचों दोषियों को मिली उम्रकैद की सजा

Amarkesadmin
Last updated: December 22, 2025 11:07 am
Amarkesadmin
7 months ago
Share
SHARE

यूपी के बुलंदशहर के बहुचर्चित हाईवे गैंगरेप मामले में कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. मुख्य पॉक्सो कोर्ट ने मां और नाबालिग बेटी के साथ हुए गैंगरेप के दोषी पांचों आरोपियों को उम्रकैद की सजा दी है. इसके साथ ही प्रत्येक आरोपी पर 1 लाख 81 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है.

मुख्य पॉक्सो कोर्ट के तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश ने यह फैसला सुनाया. सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता वरुण कौशिक ने बताया कि जुर्माने की कुल राशि दोनों रेप पीड़िताओं को आधी-आधी दी जाएगी. अदालत ने इसे जघन्यतम अपराध मानते हुए सख्त सजा जरूरी बताई.

फैसले के बाद आरोपी पक्ष के अधिवक्ता शिव चरण माहुर ने अदालत के निर्णय पर निराशा जताई. उन्होंने कहा कि वे इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. बचाव पक्ष ने पहचान, डीएनए साक्ष्य और एफआईआर तक पर सवाल उठाते हुए पूरे मुकदमे को फर्जी करार दिया है.

यह मामला 29 जुलाई 2016 को उस वक्त सामने आया, जब बुलंदशहर में नेशनल हाईवे-91 पर एक मां और उसकी नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था. हथियारबंद आरोपियों ने हाईवे पर कार रुकवाई, बंधक बनाया और जंगल की ओर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया.

पीड़ित परिवार दिल्ली से नोएडा होते हुए शाहजहांपुर जा रहा था. देहात कोतवाली क्षेत्र के दोस्तपुर गांव के पास आरोपियों ने कार के आगे भारी लोहे की वस्तु फेंक दी. जब परिवार नीचे उतरा, तो सभी को गन पॉइंट पर ले लिया गया. इसके बाद उन सभी को जंगल की ओर घसीट ले जाया गया.

हाईवे किनारे पूरे परिवार को बंधक बनाकर मां और नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप किया गया. परिवार के सदस्य बेबस होकर सब कुछ देखते रहे. जांच में सामने आया कि उसी दिन नाबालिग पीड़िता को पहली बार मासिक धर्म आया था, जिससे उसकी हालत और भी गंभीर हो गई थी.

इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे. लापरवाही के आरोप में पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी, थाना प्रभारी और हल्का इंचार्ज को निलंबित किया गया. इतना ही नहीं तत्कालीन एसएसपी, एसपी सिटी और सीओ सिटी पर भी कार्रवाई की गई थी.

नमामि गंगे परियोजना में जैविक किसान मेला आयोजित
श्रमिकों को मिले पूरा अधिकार, प्रशासन ने उद्योग जगत को दिए स्पष्ट निर्देश
चंदौसी में व्यापार मंडल की सराहनीय पहल, ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को बांटे छाते
बदायूं में बड़ी कार्रवाई: बिना फिटनेस स्कूली वैन समेत 9 वाहन सीज
एसआईआर को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पूर्व विधायक राजेश जुवांठा का निधन, 49 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सीएम धामी ने जताया दुख
Next Article अभी और सुलगेगा बांग्लादेश? उस्मान हादी के बाद एक और नेता को सिर में मारी गोली
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?