मा. उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डा० विदुषी सिंह के आदेशानुसार व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संभल स्थित चंदौसी श्री विभांशु सुधीर के निर्देशन में दिन सोमवार को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत रामप्यारी आर्य कन्या इण्टर कॉलेज चंदौसी, जनपद संभल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान उपस्थित बालिकाओं को विधिक जागरूकता संबंधी विभिन्न जानकारी प्रदान की गयी। इस दौरान निशुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी और साथ ही नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी गयी। इस विधिक जागरूकता शिविर में बालिकाओं के अधिकारों, आर्थिक व सामाजिक विकास और महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं कानूनी जागरुकता को बढ़ावा देना था। शिविर में कॉलेज की बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
उक्त कार्यक्रम के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से लिपिक श्री अमित कुमार सैनी तथा गोफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल संभल श्री संजीव कुमार, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल संभल श्री चंद्रपाल सिंह, लिपिक एलएडीसीएस श्री धर्मेन्द्र सिंह, श्री असलम व पीएलवी श्री अंशुल, श्री रमाकान्त शर्मा, श्री मनीष कुमार व अध्यपिका श्रीमती कीर्ती कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

