By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: तिलक वर्मा ने ‘सुपरमैन’ की तरह उड़कर बचाए 5 रन, देखकर एडन मार्करम भी हो गए हैरान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > मनोरंजन > खेल > तिलक वर्मा ने ‘सुपरमैन’ की तरह उड़कर बचाए 5 रन, देखकर एडन मार्करम भी हो गए हैरान
खेलमनोरंजन

तिलक वर्मा ने ‘सुपरमैन’ की तरह उड़कर बचाए 5 रन, देखकर एडन मार्करम भी हो गए हैरान

Amarkesadmin
Last updated: December 4, 2025 3:26 am
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

नई दिल्ली. तिलक वर्मा भले ही रायपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उन्होंने शानदार फील्डिंग से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. और अपनी टीम के लिए पांच रन बचाए. बुधवार को साउथ अफ्रीका के 359 रन के टारगेट का पीछा करते समय तिलक सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर ग्राउंड पर आए और पारी के 20वें ओवर में एक खास सिक्स को बचाया. उन्होंने हवा में उड़ते हुए उस गेंद को रोका जो छक्के के लिए बाउंड्री के पार जा रही थी. तिलक के एफर्ट को जिसने भी देखा वो सन्न रह गया. उस शॉट को खेलने वाले एडेन मार्करम भी तिलक की शानदार फील्डिंग को देखकर दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए.

फॉर्म में चल रहे साउथ अफ्रीका के ओपनर एडेन मार्करम ने 20वें ओवर में कुलदीप यादव की चौथी गेंद पर एरियल शॉट खेला. जिसके बाद लॉन्ग-ऑन पर खड़े तिलक ने ऊंची छलांग लगाई और दोनों हाथों से कैच लपक लिया. हालांकि जब उन्हें एहसास हुआ कि वह बाउंड्री के पार चले गए हैं तो उन्होंने कमाल का एथलेटिज्म और सूझबूझ दिखाते हुए गेंद को वापस मैदान में फेंक दिया.तिलक ने इसके जरिए पूरे पांच रन बचाए.

इससे पहले, तिलक वर्मा ने भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे वनडे के मिड-इनिंग्स ब्रेक के दौरान रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में टूर्नामेंट के एंबेसडर रोहित शर्मा के साथ भारत की टी20 वर्ल्ड कप जर्सी लॉन्च की. टी20 वर्ल्ड कप का 10वां एडिशन 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में आठ जगहों पर होगा. भारत को ग्रुप ए में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, यूएसए, नीदरलैंड्स और नामीबिया के साथ रखा गया है. भारत 7 फरवरी को मुंबई में अपने टूर्नामेंट के पहले मैच में यूएसए से भिड़ेगा.

तिलक का आखिरी इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान था, जिसे भारत ने 2-1 से जीता था और दो मैच बारिश की वजह से धुल गए थे. तिलक इस महीने के आखिर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में वापसी करेंगे. उन्हें सोमवार को घोषित सूर्यकुमार की लीडरशिप वाली 15 लोगों की टीम में शामिल किया गया.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर.

नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ को लेकर बढ़ी चर्चा, फर्स्ट लुक ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ बनाया ‘विश्व रिकॉर्ड’, लिख डाला नया इतिहास
फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां हरिद्वार गंगा में प्रवाहित, सनी और बॉबी समेत परिवार रहा मौजूद
रांची वनडे में विराट कोहली के शतक के बाद रोहित शर्मा ने दी गाली? तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने किया खुलासा
बिग बॉस 19 का फिनाले आज, कौन बनेगा विनर? जानें कब और कहां देख पाएंगे सलमान खान का शो
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article INDIA गठबंधन में दरार… यूपी में कांग्रेस ने छोड़ा सपा का साथ, अकेले लड़ेगी पंचायत चुनाव
Next Article केंद्रीय उत्पाद शुल्क विधेयक पारित, सिगरेट-हुक्का हो सकते हैं महंगे, बीड़ी पर नहीं पड़ेगा प्रभाव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?