संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम की 38वीं रिपोर्ट में नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले पर हुए हमले को अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जोड़ा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक AQIS अब छोटे-छोटे गुटों में सक्रिय होकर अपना नेटवर्क मजबूत कर रहा है। हालांकि, भारत में इस मामले की जांच NIA कर रही है।

