चन्दौसी। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं चन्दौसी विधायक गुलाब देवी की पहल से यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने जा रही है। 13 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे चन्दौसी बस स्टेशन पर पीतलनगरी डिपो की दो नवीन वातानुकूलित बस सेवाओं का शुभारंभ होगा। इनमें चन्दौसी-दिल्ली (वाया सम्भल) और चन्दौसी-वृंदावन (वाया अलीगढ़/मथुरा) बस सेवा शामिल है।

