बिसौली। नगर में शिया समुदाय द्वारा चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
मंगलवार को इमामबाड़ा कदीम में मजलिस हुई। इसके बाद अंजुमन की ओर से नौहाख्वानी और मातम किया गया। इसके बाद आलम के साथ जुलूस निकाला गया। जिसमें हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की कुर्बानियों को याद किया गया। जुलूस के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस पूरे समय तैनात रही। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इस मौके पर मो. रजा, सय्यद रजा, शाहिद रजा, मो. वसीम, अफरोज अब्बास, हसन इकबाल, जमाल इकबाल, साजिद अब्बास, अजहर अब्बास, इज्जत अली, इरफान अली, अता हुसैन, शावेज़ अब्बास, अब्बास जिया, फैसल, शीलू, आलिम अली
बिसौली में शिया समुदाय ने निकाला चेहल्लुम जुलूस
Leave a Comment

