दिल्ली-एनसीआर के रियल एस्टेट बाजार में इन दिनों जबरदस्त मुकाबला चल रहा है, जहां प्रॉपर्टी बेचने पर अब केवल भारी-भरकम कमीशन ही नहीं, बल्कि आलीशान गाड़ियां भी इनाम में मिल रही हैं। हाल ही में मशहूर रियल एस्टेट डेवलपर ‘गौर ग्रुप’ (Gaurs Group) ने अपने शीर्ष प्रदर्शन करने वाले चैनल पार्टनर और ब्रोकर्स के लिए एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया।
इस मेगा इवेंट में कंपनी ने अपने बेहतरीन ब्रोकर्स को मर्सिडीज (Mercedes-Benz) और लैम्बोर्गिनी (Lamborghini) जैसी करोड़ों रुपये की लग्जरी गाड़ियां तोहफे में दीं। इस पूरी योजना का सबसे दिलचस्प पहलू यह रहा कि एक लकी ब्रोकर ने कंपनी के प्रोजेक्ट में केवल एक ही फ्लैट बेचा था, लेकिन लकी ड्रॉ के जरिए उसे भी शानदार मर्सिडीज कार जीतने का मौका मिल गया। सोशल मीडिया पर इस अनोखे इनाम की चर्चा जोरों पर है।
फ्लैट बेचो, लग्जरी कार पाओ!
Leave a Comment

