आज चंदौसी विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्यअतिथि के रूप में सहभागिता कर उनके साथ संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ ।
इस अवसर पर सम्मेलन में उपस्थित बूथ अध्यक्ष गणों को श्रीमति गुलाबो देवी जी मा. मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का प्रेरक एवं मार्गदर्शी उद्बोधन प्राप्त हुआ।साथ में श्री मति मंजू दिलेर जी कार्यक्रम संयोजक/जिला उपाध्यक्ष सुधीर मल्होत्रा जी, मनोज कठेरिया जी,विशाल चौहान जी,अंकित जैन जी, एवं समस्त मंडल अध्यक्ष गण अंकुर जी ,ललित मोहन शर्मा जी, हृदेश राणा जी, हृदेश राघव जी,राजेंद्र मौर्य जी
बूथ अध्यक्ष ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं। वे केवल संगठनात्मक दायित्व निभाने वाले कार्यकर्ता नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की विजय यात्रा के सबसे मजबूत आधार स्तंभ हैं। प्रत्येक बूथ पर सक्रिय, समर्पित एवं सशक्त बूथ अध्यक्ष ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाकर जनता के विश्वास को मतों में परिवर्तित करने तथा संगठन को विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आइए, हम सभी “मेरा बूथ – सबसे मजबूत” के संकल्प के साथ प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लें।

