दिल्ली जंतर मंतर में सीजेपी प्रदर्शन के दौरान सिविल ड्रेस में लाठी लिए दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इन लोगों ने भी प्रदर्शनकारियों पर लाठियां चलाईं.
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस से इन लोगों की पहचान सार्वजनिक करने की मांग की है. वहीं, विपक्षी नेताओं ने भी इस मामले को लेकर सरकार और दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए हैं. हालांकि, दिल्ली पुलिस की ओर से इन दावों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

