आज कलेक्ट्रेट सभागार में टी०बी० मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को गोद लिए जाने संबंधी आयोजित बैठक/कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर अभियान को प्रभावी एवं जनभागीदारी आधारित बनाने तथा क्षय रोगियों को समुचित पोषण, उपचार एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

