बदायूं। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के शेखूपुर रोड स्थित रहनुमा कॉसमॉस हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत के बाद सोमवार सुबह को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और गलत इलाज का आरोप लगाते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के शेखूपुर निवासी अमित ने 15 जुलाई को प्रसव पीड़ा होने पर अपनी 25 वर्षीय पत्नी सुमन को शेखूपुर रोड स्थित रहनुमा अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल संचालकों ने सुरक्षित प्रसव का भरोसा दिलाते हुए 30 से 40 हजार रुपये खर्च आने की बात कही थी। इसी भरोसे में आकर उन्होंने प्रसूता को अस्पताल में भर्ती करा दिया। अब उपचार मिल लापरवाही की और उसकी वजह से मौत हो गई।

