By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: स्कूल चलो अभियान (द्वितीय चरण) के तहत निकली जागरूकता रैली, शत-प्रतिशत नामांकन का लिया गया संकल्प
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > स्कूल चलो अभियान (द्वितीय चरण) के तहत निकली जागरूकता रैली, शत-प्रतिशत नामांकन का लिया गया संकल्प
राज्य

स्कूल चलो अभियान (द्वितीय चरण) के तहत निकली जागरूकता रैली, शत-प्रतिशत नामांकन का लिया गया संकल्प

Amarkesadmin
Last updated: July 14, 2026 2:11 pm
Amarkesadmin
3 weeks ago
Share
SHARE

स्कूल चलो अभियान (द्वितीय चरण) के अंतर्गत मंडलायुक्त श्री आन्जनेय कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने मंगलवार को पंचायत भवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर भव्य जागरूकता रैली को रवाना किया। अभियान का उद्देश्य 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक पात्र बच्चे का विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।
इस अवसर पर मंडलायुक्त श्री आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार प्राप्त है और यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से आह्वान किया कि वे स्कूल चलो अभियान को जन-जन तक पहुँचाकर प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही विकसित समाज और राष्ट्र की मजबूत नींव है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील करते हुए कहा कि शासन द्वारा परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें, यूनिफॉर्म, मध्यान्ह भोजन, डीबीटी के माध्यम से विभिन्न सुविधाएँ तथा ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। इन योजनाओं का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा उपलब्ध कराना है।
पंचायत भवन (कम्पनी बाग) से प्रारम्भ हुई रैली गंज गुरहट्टी एवं ताड़ीखाना मार्ग से होते हुए पारकर इंटर कॉलेज, मुरादाबाद पहुँचकर संपन्न हुई। रैली में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा हाथों में शिक्षा जागरूकता से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियाँ लेकर आमजन को बच्चों के नामांकन एवं नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों ने शासन द्वारा परिषदीय विद्यालयों में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षक बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने स्कूल चलो अभियान को जन-जन तक पहुँचाने तथा जनपद में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर बिसौली में ब्लड प्रेशर जांच शिविर का आयोजन
बिसौली: विद्युत विभाग का बकाया बिलों पर सख्त अभियान, 129 कनेक्शन काटे
कांवड़ यात्रा को लेकर पालिका ने कसी कमर
चंदौसी में वंदे भारत राष्ट्रवादी संगठन की भव्य तिरंगा यात्रा संपन्न
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.अखिलेश यादव जी के निर्देश पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी का मनाया गया 133वा जन्मदिवस
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से SSP ने जानी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं
Next Article सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में जिलाधिकारी सख्त, फैमिली आईडी की प्रगति में लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?