लोकसभा हाउसिंग कमिटी ने गुरुवार को नोएडा एयरपोर्ट का स्थानीय अध्ययन और भ्रमण किया। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा की अगुवाई में पहुंचे इस दल में कई अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस दौरान एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कमिटी को वर्तमान प्रगति और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। सुविधाओं और सुरक्षा मानकों की समीक्षा दौरे के दौरान अधिकारियों ने कमिटी को एयरपोर्ट की विभिन्न व्यवस्थाओं से रूबरू कराया, जिसमें मुख्य रूप से सांसदों और वीवीआईपी के लिए उपलब्ध विशेष सुविधाएं, वीआईपी लाउंज, प्रस्थान-आगमन क्षेत्र और यात्री सुविधाएं शामिल थी। भ्रमण के दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, नायल (एनआईएएल), यमुना अथॉरिटी, सीआईएसएफ (सीआईएसएफ), ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी, इमिग्रेशन ब्यूरो, सीमा शुल्क बोर्ड और राजस्व विभाग सहित विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल पर चर्चा हुई।

