भारत विकास परिषद, सनातन शाखा का अधिष्ठापन समारोह एवं संगठनात्मक कार्यशाला अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में परिषद के प्रांतीय, क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय दायित्वधारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष ऊँचाई प्रदान की।
समारोह में श्री सचिन गुप्ता ने शाखा अध्यक्ष, श्री प्रवीण गुप्ता ने शाखा सचिव तथा श्री अभिषेक गुप्ता ने वित्त सचिव के रूप में विधिवत दायित्व ग्रहण किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने परिषद के पंचसूत्र—संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण—को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रांतीय महासचिव श्री नीरज मित्तल, प्रांतीय महिला सहभागिता प्रमुख श्रीमती सुनीता अग्रवाल, प्रांतीय वित्त सचिव श्री राहुल वार्ष्णेय, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री सोमप्रकाश वार्ष्णेय, निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष श्री पी.के. अग्रवाल, क्षेत्रीय संपर्क संयोजक श्री जगन्नाथ चावला तथा राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य (सेवा) श्री अजय विश्नोई की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यशाला में परिषद के उद्देश्य, सदस्यता विस्तार, सेवा प्रकल्प, पर्यावरण संरक्षण, महिला सहभागिता, वित्तीय पारदर्शिता एवं संगठनात्मक दायित्वों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं जनोपयोगी बनाने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य (सेवा) श्री अजय विश्नोई ने अपने उद्बोधन में कहा कि “भारत विकास परिषद सेवा और संस्कार की ऐसी सशक्त धारा है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व को सेवा-साधना मानकर कार्य करे, यही परिषद की वास्तविक शक्ति है।”
क्षेत्रीय संपर्क संयोजक श्री जगन्नाथ चावला ने कहा कि “संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित होती है। संपर्क, समन्वय और आत्मीयता के माध्यम से प्रत्येक शाखा समाज में विश्वास और सेवा का नया अध्याय लिख सकती है।”
कार्यक्रम का अत्यंत प्रभावशाली, अनुशासित एवं ओजस्वी संचालन प्रांतीय समूहगान संयोजिका डॉ. दुर्गा टंडन ने किया। उनकी सशक्त मंच-संचालन शैली, विषयों का प्रभावपूर्ण संयोजन, समयबद्ध प्रस्तुति एवं मधुर वाणी ने सम्पूर्ण आयोजन को गरिमा, ऊर्जा और आत्मीयता से परिपूर्ण बना दिया। उनके कुशल संचालन ने प्रत्येक सत्र को रोचक, सारगर्भित एवं प्रेरणास्पद स्वरूप प्रदान किया, जिसकी उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। सदस्यता विस्तार में संयोजक संपर्क श्री सुभाष चंद्र भोलानाथ, संयोजक सेवा श्री पुनीत खुरना , महिला सहभागिता श्रीमती दीपमाला गुप्ता ,संयोजक पर्यावरण श्री पुनीत चौधरी, संयोजक संस्कार डीसी गुप्ता रहे सहसंयोजक संस्कार श्रीमती पूनम अरोड़ा रहीं।
अंत में सभी विशिष्ट अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। कार्यक्रम में रेखा रस्तोगी राजेश गुप्ता ,अंजू गुप्ता, आशिमा गोयल, योगिता कोहली, मोहित जैन, मोहित वार्ष्णेय , बृजपाल सिंह रमेश अधीर मौसम गुप्ता गणेश चौधरी सुदर्शन गुप्ता अमिता सिंह, मंजू अग्रवाल दीपमाला गुप्ता आदि परिषद परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
भारत विकास परिषद सनातन शाखा का भव्य अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न
Leave a Comment

