आज दिनांक 18.06.2026 से वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, उ०प्र० के तत्वाधान में व वामा सारथी अध्यक्षा सुश्री अंकिता शर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। योग प्रशिक्षक श्री सचिन भारद्वाज द्वारा प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जा रहा है।
योग स्वस्थ शरीर, संतुलित मन एवं सकारात्मक सोच का आधार है। प्रतिदिन योग करने से विचारों में सकारात्मकता आती है। नियमित रूप से योग साधना करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
पुलिस कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु योग सप्ताह का आयोजन किया गया है। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक श्री इंद्रजीत सिंह पुलिस लाइन बदायूं व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।

