लखनऊ विधान भवन में हादसा, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कमरे में लगी विधान भवन के प्रथम तल पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कक्ष में लगे एसी यूनिट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया लेकिन कर्मचारियों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया

