यूपी की राजधानी लखनऊ मुख्यमंत्री आवास पर योगी आदित्यनाथ से आर्शीवाद लेने पहुंचे बीजेपी नेता पति के साथ आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव की पूर्व तलाकशुदा पत्नी मोनिका यादव। मोनिका ने 9 दिन पहले धर्मेंद्र यादव से तलाक के बाद दूसरी शादी की है। सीएम कार्यालय में आशीर्वाद लेने पहुंचे गौरव ने बताया कि योगी जी से 15 मिनट तक हमारी मुलाकात हुई। योगी जी बोले तुम लोग अच्छा काम कर रहे हो अपने-अपने जिलों में अच्छा काम करते रहो। मोनिका इस समय भाजपा में है और फर्रुखाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष है। वही पति गौरव भी मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष है. मोनिका का आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव से वर्ष 2016 में तलाक हो चुका है. इधर गौरव भी अपनी पूर्व पत्नी को तलाक दे चुके हैं. गौरव-मोनिका की पहली मुलाकात सीएम ऑफिस में ही हुई थी वहां से नजदीकियां बढ़ीं और बाद में शादी में तब्दील हुई।

