फिल्म दाता 1989 में सिनेमाघर में रिलीज हुई थी।फिल्म कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी, लेकिन उसका एक गाना 36 साल बाद भी अमर है। गाना के बोले हैं- बाबुल का ये घर बहना…। इस इमोशनल सॉन्ग किशोर कुमार ने सिंगर अल्का याग्निक संग मिलकर गाया था। बताया जाता है कि इस गाने की रिकॉर्डिंग के वक्त किशोर दा भावुक हो गए थे और वह अपने आंसूओं को बहने से नहीं रोक पाए थे। बहन की शादी की वक्त फिल्माया गया दाता का ये गीत आज भी खूब सुनने को मिलता है। इतना ही नहीं अगर आप भी बाबुल का ये घर बहना सुन लेंगे तो आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी।

