बिसौली। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने सिरौली बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की।
सोमवार को कोतवाली क्षेत्र की दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ बरेली जनपद के बार्डर पर गहनता से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति व वस्तु संदिग्ध नजर आए तो तत्काल पुलिस चौकी पर सूचना दें। नवागत चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया कि बरेली जनपद के सिरौली सीमा से सटे इलाके में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा। इस दौरान हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, अमित कसाना, आशु शर्मा, चेतन सिंह आदि उपस्थित रहे।
बॉर्डर एरिया में पुलिस की चौकसी बढ़ी, संदिग्धों की हुई तलाशी
Leave a Comment

