By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: रेलवे इज्जतनगर मंडल में पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक मुक्त अभियान तेज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > रेलवे इज्जतनगर मंडल में पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक मुक्त अभियान तेज
उत्तर प्रदेशराज्य

रेलवे इज्जतनगर मंडल में पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक मुक्त अभियान तेज

Amarkesadmin
Last updated: May 24, 2026 2:29 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

बरेली, 24 मई 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार तथा मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में ’विश्व पर्यावरण दिवस-2026’ अभियान के अंतर्गत आज दसवें दिन इज्जतनगर मंडल पर प्लास्टिक न्यूनीकरण एवं सतत् पर्यावरणीय प्रथाओं को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान लालकुआं, काठगोदाम, रुद्रपुर सिटी, बरेली सिटी, कासगंज, काशीपुर, हल्द्वानी, फर्रुखाबाद एवं पीलीभीत स्टेशनों सहित मंडल के विभिन्न रेलवे परिसरों में पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक उपयोग में कमी लाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता एवं निरीक्षण गतिविधियां संचालित की गईं। कार्यक्रमों में रेलवे कर्मचारियों, हाउसकीपिंग स्टाफ, कैटरिंग विक्रेताओं एवं यात्रियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इसके अतिरिक्त रेलवे कॉलोनियों, कार्यालयों, डिपो एवं विभिन्न स्टेशनों पर गौरैया एवं अन्य पक्षियों हेतु उपयुक्त स्थानों पर मिट्टी के जलपात्र/घड़ों की व्यवस्था की गई। इस पहल का उद्देश्य पक्षियों को गर्मी के मौसम में पेयजल उपलब्ध कराना तथा जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। रेलवे कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों को पक्षियों के संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही निष्प्रयोज्य लिनेन से निर्मित पुनः उपयोग योग्य कपड़े के थैलों के प्रचार-प्रसार एवं वितरण संबंधी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। यात्रियों, कर्मचारियों एवं विक्रेताओं को प्लास्टिक कैरी बैग के स्थान पर इन कपड़े के थैलों के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया, जिससे पुनः उपयोग एवं पुनर्चक्रण की अवधारणा को बढ़ावा मिल सके। साथ ही विभिन्न स्टेशनों पर स्थापित प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों का निरीक्षण कर उनकी कार्यप्रणाली, स्वच्छता एवं रखरखाव की समीक्षा की गई। संबंधित कर्मचारियों को मशीनों के नियमित संचालन एवं प्लास्टिक अपशिष्ट के उचित निस्तारण के निर्देश दिए गए। स्टेशनों पर स्थापित जल पुनर्भरण केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया तथा यात्रियों को पुनः उपयोग योग्य बोतलों के प्रयोग एवं जल पुनर्भरण हेतु प्रोत्साहित किया गया, जिससे एकल उपयोग प्लास्टिक बोतलों के उपयोग में कमी लाई जा सके।

अभियान के दौरान स्टेशन परिसरों में स्थित विक्रेता स्टॉल, कैटरिंग इकाइयों एवं रिफ्रेशमेंट रूमों का विशेष निरीक्षण कर एकल उपयोग प्लास्टिक सामग्री के प्रयोग पर प्रतिबंध के अनुपालन की जांच की गई। विक्रेताओं एवं कर्मचारियों को प्लास्टिक अपशिष्ट के दुष्प्रभावों, उचित निस्तारण एवं पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही दूध एवं डेयरी उत्पादों की पैकेजिंग थैलियों की आंशिक कटिंग के संबंध में भी कर्मचारियों एवं विक्रेताओं को संवेदनशील बनाया गया, जिससे माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण को कम किया जा सके।

‘विश्व पर्यावरण दिवस अभियान‘ पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल रेल परिसर विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

जनगणना-2027 के अंतर्गत एक दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न
पूरनलाल लोधी जी से शिष्टाचार भेंट एवं बधाई
हुमायूँपुर ग्राम में स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास पर केन्द्रित ग्राम चौपाल
बिसौली के हृदेश ने श्रेष्ठा योजना 2026 में ऑल इंडिया रैंक 109 हासिल कर जिले का नाम रौशन किया
हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़ी कार्रवाई, IAS अधिकारी की बर्खास्तगी की सिफारिश
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article थाना अलापुर क्षेत्रान्तर्गत बने वाटरपार्क में एक बच्चे की डूबने से हुई मृत्यु की घटना में लापरवाही बरतने वाले वाटरपार्क के केयरटेकर को किया गया गिरफ्तार
Next Article वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-अज़्हा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद वासियों से की गई अपील
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?